कासगंज: अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोग घायल, एनडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कासगंज, अमृत विचार। जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में लोग घायल हो गए। एनडीआरएफ की टीम ने व्यवस्थाओं को संभाला और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

कासगंज आगरा मार्ग पर कार ने बाइक सवार राजेश (30) पुत्र बालकिशन निवासी नरौली इस्माइलपुर और राजबहादुर (52) पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी नगला भूड़ बाइक से मिरहची जा रहे थे। नदरई के समीप कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। एनडीआरएफ की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद न्यायालय के समीप साइकिल सवार दुर्जन सिंह (75) निवासी नगला मामों को टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टेंपो चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वहीं टेंपो भी पुलिस के कब्जे में हैं। सोरों जी मार्ग पर ग्राम प्रहलादपुर के निकट टेंपो ने कावड़ लेने जा रहे श्रद्धालु जय किशोर एवं देवेंद्र निवासी नगला धीमर, रजावली फिरोजाबाद को टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोरों गेट नीलम अस्पताल के समीप सड़क हादसे में अर्पित (28) पुत्र राम माहेश निवासी आवास विकास, नदरई के समीप हादसे में राकेश (30) निवासी नरौली और राजपाल (52) निवासी नगला भूरा घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल अर्पित को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: बाजार गए युवक का शव भट्टे के पास मिलने से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार