अनियमितता को लेकर परीक्षार्थियों का हंगामा, सूचना पर पहुंचे डीएम व एसएसपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर । जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर स्थित श्रीमती गुलाबी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में विधान परिषद समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों ने अव्यवस्था और पेपर के देरी को लेकर हंगामा किया। सूचना पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक पहुंचे। डीएम ने परिक्षा निरस्त करते हुऐ पुनः परिक्षा कराने का परिक्षार्थियों …

गोरखपुर । जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर स्थित श्रीमती गुलाबी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में विधान परिषद समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों ने अव्यवस्था और पेपर के देरी को लेकर हंगामा किया। सूचना पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक पहुंचे। डीएम ने परिक्षा निरस्त करते हुऐ पुनः परिक्षा कराने का परिक्षार्थियों को आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार को श्रीमती गुलाबी देबी इण्टर कालेज पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद समीक्षा अधिकारी का परिक्षा सुबह नौ बजे से होना सुनिश्चित था। केन्द्र व्यस्थापक की लापरवाही के कारण परिक्षा केन्द्र पर समय पर सुविधाएं उपलब्ध न होने एवं पेपर में देरी को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और परिक्षार्थियों को समझा बुझा कर शान्त कराया। कुछ परिक्षार्थियों ने परिक्षा दिया, जबकि वही कुछ छोड़ कर चले गये। वही दर्जनों बच्चे परीक्षा निरस्त करने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एसएसपी जोगिंदर कुमार और डीएम के . विजयेन्द्र पाण्डियन से परिक्षाओं ने परीक्षा निरस्त करने का मांग किया।परिक्षार्थियों ने केन्द्र व्यवस्थापक पर संदेह व्यक्त किया।

डीएम के विजेन्द्र पाण्डियन ने तत्काल परीक्षा नियामक प्राधिकारी से बात करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार ठहराते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया और बच्चों को आश्वासन दिया कि उनकी परीक्षाएं पुनः दूसरे केन्द्र पर अग्रिम सूचना पर करायी जाएंगी।डीएम बताया कि जितने परीक्षार्थी इस परीक्षा मेंसम्मिलित हैं उनकी दुबारा परीक्षा करायी जाएगी ‘क्योंकि गलती परीक्षा कराने वाली एजेंसी की है। इसे तत्काल निरस्त करते हुए अग्रिम आदेशों तक दोबारा परीक्षा कराई जाएगी ।डीएम गोरखपुर के समक्ष अपनी मांगों को लेकर के इलाहाबाद से आए हुए परीक्षार्थी नीलम ,आंचल गुप्ता सोनम गोंड ‘प्रतीक श्रीवास्तव ,चंद्रदीप जो कि बस्ती से परीक्षा देने आए हुए थे आदि परीक्षार्थियों ने डीएम के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा ।

संबंधित समाचार