बदायूं : केंद्रीय राज्यमंत्री के फोटो पर अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक को किया गिरफ्तार

उझानी, अमृत विचार। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की छवि धूमिल करने के लिए उनकी फोटो फेसबुक पर अपलोड करके आपत्तिजनक पोस्ट की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मंडल अध्यक्ष ने तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी को मनवीर शाक्य और रूपेश कुमार शाक्य ने केंद्रीय राज्यमंत्री का फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी की। उनके साथी गौरव ने फेसबुक आईडी पर उस प्रकरण की रील बनाकर डाली और लोगों की भावनाओं को आहत किया। आरोपियों से फोन करके पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसकी वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोट्र दर्ज की। अपराध निरीक्षक नरेश कुमार जांच करेंगे। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मनवीर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: अंसार की हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा पकड़ से बाहर

संबंधित समाचार