बरेली: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की गोपाष्टमी पर्व पर गायों की सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गो सेवा प्रकोष्ठ ने शनिवार को इज्जत नगर स्थित फरीदापुर चौधरी में गोपाष्टमी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गो सेवा कर इस कार्य को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सह संयोजक मुहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने कहा कि गाय …

बरेली, अमृत विचार। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गो सेवा प्रकोष्ठ ने शनिवार को इज्जत नगर स्थित फरीदापुर चौधरी में गोपाष्टमी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गो सेवा कर इस कार्य को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सह संयोजक मुहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने कहा कि गाय के दूध में शिफा है और मक्खन दवा है। यह फरमाने नबी  है। जिला संयोजक शावेज राईस ने कहा कि गाय हमारे देश की संस्कृति को अभिन्न हिस्सा है।

महानगर संयोजक साजिद हुसैन ने अपील करते हुए कहा आत्म निर्भर बनने में गाय पालकों का सहयोग करें। वहीं, हाजी वसीक अहमद ने कहा कि गाय के दूध की देश में मांग बढ़ाने के लिए गाय के दूध के गुणों को लेकर जागरूकता का प्रसार करना होगा। इस मौके पर सेक्टर संयोजक बीजेपी मोहम्मद नईम खान, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद रियाज, इसरईल बेग, नाजिर हुसैन, सलीम खान, नितिन कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार