बरेली: सड़क हादसे में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दोनों लोगों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भैरपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय आकाश अपने …

अमृत विचार,बरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दोनों लोगों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भैरपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय आकाश अपने दोस्तों के साथ 23 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ नोएडा से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच वह जैसे ही गढ़गंगा के पास पहुंचे, इस दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से टक्कर होने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरे मामले में अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव निवासी जोगराज अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ 29 अक्टूबर को फतेहगंज पूर्वी में गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में मेवा परा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार