अहमदाबाद में हुए प्रेम-संबंध, युवती रिश्ता लेकर पहुंची औरैया: परिजन बोले- नहीं होगी शादी, फिर बुलाई गई पुलिस...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रेमी के परिजन ने किया इंकार तो प्रेमिका ने बुलाई पुलिस, मंदिर में हुई शादी 

औरैया, अमृत विचार। अयाना थानाक्षेत्र के एक गांव में परिजन के रिश्ता लेकर आई प्रेमिका को प्रेमी के परिजन ने शादी करवाने से इंकार कर दिया। इस पर प्रेमिका ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजी करवाकर पास के ही ​शिव मंदिर में दोनों का विवाह करवाया है। 

अयाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। सात माह पहले वहीं पर उसके संबंध औरैया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हो गए। शुक्रवार को युवती परिजन के साथ रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजन द्वारा शादी करवाने से इंकार कर देने पर दोनों पक्षों के बीच में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। 

इसी बीच प्रेमिका ने 112 पर फोन कर पुलिस बुलवा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर शादी के लिए रजामंद किया। इसके बाद पुलिस के सामने दोनों ने पास के ​शिव मंदिर में विवाह कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका बालिग होने के चलते अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। दोनों के परिजन के राजी हो जाने पर उनका विवाह करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में दो ATM हैकर गिरफ्तार: स्टील की प्लेट फंसाकर करते घटना, ग्राहक खाते में पैसा आने की बात सोचता...

 

संबंधित समाचार