अमरोहा : कुत्तों के हमले में कक्षा 4 का छात्र घायल, अन्य ने पेड़ पर चढ़कर बचाई अपनी जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। शुक्रवार को साथियों के साथ घर के बाहर खेल रहे छात्र पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला अंसारियान इकौंदा रोड निवासी मोहम्मद सलीम का 11 वर्षीय बेटा अमन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है। घर के बाहर खेल रहे अमन और उसके साथियों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान अमन के अन्य साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। जबकि अमन को कुत्तों ने नोंचना शुरू कर दिया। छात्र की चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया। लेकिन तब तक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने तत्काल घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसके पिता ने बताया कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्तों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं।

ये भी पढे़ं : चोटीपुरा में गुरुकुल के संस्कारों से अभिभूत दिखीं हेमा मालिनी  

संबंधित समाचार