बहराइच: खेलते समय छत से गिरकर चार वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के गौरिया गांव निवासी एक बालक शुक्रवार दोपहर में खेलते समय छत से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के गौरिया हर्राजपुर निवासी निखिल (4) पुत्र भुलाई शुक्रवार को छत से नीचे गिर गया। परिवार के लोग आनन फानन में सीएचसी ले गए।
यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिस पर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक के बड़े भाई उमेश कुमार ने बताया कि दोपहर में छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिरने से हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बुआ के घर से लाकर बड़े भाई ने की थी बहन की हत्या, छोटे भाई ने लगाया यह आरोप, जानें पूरा मामला
