बरेली: स्मैक के साथ खुशमुना, नाजिया गांजे के साथ पकड़ी गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ड्रग तस्करी में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ती जा रही है। इज्जतनगर पुलिस ने ड्रग तस्करी में शामिल दो महिलाओं खुशनमा और नाजिया उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है। एक के पास से गांजा तो दूसरी के पास से स्मैक बरामद हुई है। दोनों को महिला दरोगा ने गिरफ्तार किया है। रविवार को …

बरेली,अमृत विचार। ड्रग तस्करी में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ती जा रही है। इज्जतनगर पुलिस ने ड्रग तस्करी में शामिल दो महिलाओं खुशनमा और नाजिया उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है। एक के पास से गांजा तो दूसरी के पास से स्मैक बरामद हुई है। दोनों को महिला दरोगा ने गिरफ्तार किया है। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से 77 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं।

पुलिस गिरफ्त में आए महिलाओं ने बताया कि वह इसी धंधे से अपनी आजीविका चलाती हैं। इसमें खुशमुना के पास ड्रग्स झारखंड से आती है। ट्रक ड्राइवर्स उन्हें माल पहुंचा देते हैं, जिसके बाद वह शहर में सप्लाई करतीं हैं।

बरेली में लगातार ड्रग तस्करी पकड़ी जा रही है। दो दिन पहले भुता पुलिस ने 50 लाख की हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उससे पहले इज्जतनगर पुलिस ने 40 लाख की स्मैक पकड़ी थी। अब दो महिलाओं को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इज्जतनगर थाना की महिला दरोगा रीता देवतिया के मुताबिक वह दरोगा प्रवीन कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रविवार सुबह गश्त पर निकले तो बीडीए कॉलोनी सैदपुर हाकिंस वाले रास्ते पर एक महिला जा रही थी। महिला ने हाथ में कुछ पकड़ रखा था। पुलिस को देखकर महिला ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

जब महिला से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नाजिया उर्फ पूजा पत्नी राहुल निवासी बीडीए कॉलोनी सैदपुर हाकिंस बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 150 ग्राम गांजा और 17,190 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह शहर में गांजे की सप्लाई करती है। इसी तरह से रीता देवतिया ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नगरिया कला से खुशनुमा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 ग्राम स्मैक और 60,250 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

संबंधित समाचार