बरेली: दिल्ली-एनसीआर से आए छह यात्रियों समेत 27 संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दिल्ली-एनसीआर में चल रही कोरोना की तीसरी लहर को देखकर हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की कोशिश काफी हद तक सफल होती दिखाई दे रही है। रविवार को टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में 182 यात्रियों का सैंपल लिया गया। इनमें एंटीजन के 182 और आरटीपीसीआर के …

बरेली,अमृत विचार। दिल्ली-एनसीआर में चल रही कोरोना की तीसरी लहर को देखकर हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की कोशिश काफी हद तक सफल होती दिखाई दे रही है। रविवार को टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में 182 यात्रियों का सैंपल लिया गया। इनमें एंटीजन के 182 और आरटीपीसीआर के 52 सैंपल लिए गए जिसमें दो पीलीभीत, तीन बरेली और एक शाहजहांपुर के युवक समेत जिले में 27 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इनके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक कर्मचारी समेत इफको, अभयराजपुर दलेलनगर, फरीदपुर, रामपुरा, स्मार्ट अशोक नगर, रेलवे अस्पताल, हरदासपुर, प्रयाग फैक्ट्री, श्यामगंज, मॉडल टाउन, राजेंद्र नगर, गंगाशील अस्पताल, शांति बिहार, कृष्णापुरी, गुलाबनगर, जनकपुरी, आलमगिरीगंज, रामजानकी मंदिर के पास आदि जगहों पर संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार