बरेली: मुलायम के जन्मदिन पर सपा में गुटबाजी हावी, दो बार काटा केक
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर एकजुटता का संदेश देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी फिर देखने को मिली। जिला कार्यालय पर हावी गुटबाजी के चलते दो बार केक काटना पड़ गया। खास बात यह थी कि कार्यक्रम …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर एकजुटता का संदेश देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी फिर देखने को मिली। जिला कार्यालय पर हावी गुटबाजी के चलते दो बार केक काटना पड़ गया। खास बात यह थी कि कार्यक्रम में नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया लेकिन खुद ही इसका पालन नहीं कर सके। आपसी होड़ के चलते वरिष्ठ नेताओं को पीछे कर दिया। कुछ ने कार्यक्रम पर न बुलाने पर खुलकर नाराजगी जताई। इसके अलावा तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी ऐसा ही नजारा रहा।
शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार सुबह आयोजित जन्मदिन समारोह में सभी अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। भीड़ अधिक होने की वजह से केक काटने के दौरान कई वरिष्ठ नेता पीछे रह गए। इस पर स्थानीय कुछ नेताओं में गुटबाजी शुरू हो गई। जानबूझकर वरिष्ठ नेताओं को आगे नहीं करने की बात कही तो दोबारा केक काटना पड़ना जिसके बाद मामला शांत हो सका। फोटो खिंचवाने के चक्कर में पार्टी कार्यकर्ताओं की होड़ रही। हालांकि, सभी ने केक काटकर नेता जी दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक अताउर रहमान, शहजिल इस्लाम, पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, महिपाल यादव, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, शुभलेश यादव, प्रो. जाहिद खान, जफर बेग, रविंद्र यादव, अरविंद यादव, पुरुषोत्तम गंगवार, साधना मिश्रा, गौरव सक्सेना, कलीमुद्दीन, प्रमोद बिष्ट, रईस मियां, विशाल, शमीम अहमद, संजीव यादव, हरिशंकर यादव, डॉ. अनीस बेग, कल्पना सागर, नीरज तिवारी, हैदर अली, ओमपाल यादव, पल्लवी सक्सेना, विष्णु शर्मा, विशाल गौतम, बिलाल, विक्रांत, रितेश यादव, अमरीश यादव, रामानंद सतपाल सिंह, श्यामवीर आदि मैजूद रहे।
आमंत्रण नहीं मिलने पर खुलकर जताई नाराजगी
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के निवर्तमान सदस्य योगेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि सपा की बैठक और अन्य किसी कार्यक्रम की उनको सूचना नहीं दी जाती है। इधर, सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्या ने बताया पार्टी के कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करने में लगे हैं। रही आमंत्रण की बात तो समारोह में शामिल किसी को व्यक्तिगत निमंत्रण नहीं दिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को सूचना दी थी।
प्रसपा ने भी मनाया मुलायम सिंह का जन्म दिन
सुरेश शर्मा नगर स्थित कार्यालय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के प्रदेश प्रमुख महासचिव व पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष डा. मोहम्मद खालिद आदि ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सभी को नेताजी के आदर्शों, उनके विचारों और उनके सिद्धांत को ही लेकर आगे चलना है। नेताजी हमेशा गरीबों, मजदूरों और पिछड़ों मुसलमानों किसानों नौजवानों और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ी है और उसी पथ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। निश्चित ही आने वाला वक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का होगा और उत्तर प्रदेश की सत्ता की चाबी प्रसपा के पास होगी।
मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर डा. मोहम्मद खालिद, किशनलाल यादव, डा. रविंद्र यादव, महानगर महासचिव अशोक यादव, विशाल यादव, संजय मेवाती, प्रशांत यादव, जमुना प्रसाद, भारत यादव, इरशाद अहमद, सरताज गजल अंसारी, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
