गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- लालू के डीएनए में लूट, बलात्कार और डकैती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला और कहा कि उनके डीएनए में लूट, बलात्कार और डकैती है। गिरिराज सिंह रविवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने राजद प्रमख और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि  लालू ने अपने बेटे को लांच किया है। छपरा में लालू यादव ने कहा था कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाओगे तो बिहार में जगमग होगा‌। वो कहते है कि मैंने ये किया, वो किया। उन्होंने सवालिया लहजा में कहा, राजद के शासनकाल में शादी करके पति-पत्नी लौटते थे तो उनको उतारकर गाड़ी ले लिया जाता था। क्या विकास का मॉडल यही होगा। 

गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुये कहा कि लालू अपने बेटे को अपने डीएनए पर लॉन्च करना चाहते हैं। क्योंकि बेटा का तो अपनी कमाई कुछ भी नहीं है। लालू के डीएनए में लूट, बलात्कार, डकैती, आगजनी और फिरौती है। यह सारे आपके रोजगार के मॉडल है।

उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार है, जिन्होंने पूरे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ा है। पहले एक पुल था, अब 17 पुल है। बदलता हुआ बिहार है, सड़कों का जाल हो गया है। बिजली की उपलब्धता है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में टेक्सटाइल नया रूप लेगा, क्योंकि अब बड़ी-बड़ी मशीनें आएगी। इस ढंग से नया कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि अब लालू का मॉडल आज का नौजवान कोई स्वीकार नहीं करेगा। पहले लोग कहते थे बेटा सो जाओ गब्बर सिंह आज जाएगा। अब वैसे ही लोग कहेंगे कि बेटा भूल कर के भी लालू के मॉडल को नहीं देखना, नहीं तो बिहार में शाम से पहले घर वापस आना पड़ेगा। यही इनका असली मॉडल है।  

संबंधित समाचार