शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले, विदेशी कोषों की निकासी के बीच हुई गिरावट 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुंबई, अमृत विचारः प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की, लेकिन जल्द ही विदेशी कोषों की निकासी के कारण बाजार लाल निशान में आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली से भी बाजार की धारणा कमजोर हुई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 451.62 अंक चढ़कर 73,649.72 पर और एनएसई निफ्टी 136.85 अंक चढ़कर 22,261.55 पर पहुंच गया। 

हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करने लगे और लाल निशान में आ गए। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 249.53 अंक गिरकर 72,948.57 पर और एनएसई निफ्टी 61.50 अंक गिरकर 22,063.20 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, जोमैटो, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और भारती एयरटेल में तेजी का रुख था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 11,639.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 73.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ेः 'World Wildlife Day' पर प्रधानमंत्री मोदी ने की वैध विविधता के संरक्षण की अपील, जानें क्या कहा...

संबंधित समाचार