जूही चावला की फिल्में नहीं देखते उनके बच्चे, अभिनेत्री ने बताई ये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला का कहना है कि उनके बच्चे लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं और उनकी फिल्में भी नहीं देखते हैं। जूही चावला ने कारोबारी जय मेहता से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। जूही चावला और उनकी फैमिली लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। जूही से …

मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला का कहना है कि उनके बच्चे लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं और उनकी फिल्में भी नहीं देखते हैं। जूही चावला ने कारोबारी जय मेहता से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। जूही चावला और उनकी फैमिली लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।

जूही से पूछा गया कि आप अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखती हैं इसकी क्या वजह है। जूही ने जवाब में कहा, “मैंने कभी ऐसा कुछ डिसाइड नहीं किया न ही उन्हें सोशल मीडिया का हिस्सा बनने से रोका है।”

जूही चावला ने कहा, “उनके पास इंटरनेट एक्सेस है लेकिन वह यदि खुद नहीं चाहते सोशल मीडिया का हिस्सा बनना तो मैं भला उन्हें कैसे फोर्स कर सकती हूं। यहां तक कि वे कभी मेरे साथ यदि बाहर निकलते हैं तो वे डिस्टर्ब हो जाते हैं। जब लोग मुझे रुकने को कहते हैं, मेरे साथ बातें करना चाहते हैं और मेरे साथ फोटोग्रॉफ्स लेना चाहते हैं तो जाह्नवी और अर्जुन काफी असहज महसूस करते हैं और मेरे साथ बाहर निकलना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। यहां तक कि वे मेरी फिल्में भी नहीं देखते हैं। मेरा बेटा कहता है कि मैं आपकी फिल्में इसलिए नहीं देखता क्योंकि आपको किसी और के साथ स्क्रीन पर देखना अजीब लगता है।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज