बाराबंकी: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया है।  

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार गोंडा जिला थाना कर्नलगंज के रहने वाले 60 वर्षीय चालक यूनुस कार से पत्नी नाहिद (55) व माता बदरुल निशा (80) को लेकर बाराबंकी-गोंडा हाईवे से अपने घर वापस जा रहे थे। बुधवार की शाम जब वह ग्राम सुरवारी के निकट स्थित लाजवाब ढाबा के सामने पहुंचे तो गोंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक यूनुस, कार पर सवार पत्नी नाहिद, माता बदरुल निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वहीं बस पर सवार मनीष पुत्र कोमल सिंह निवासी शिवपुरा उज्जैनीकला जनपद गोंडा भी घायल हुए। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने बदरुल निशा को मृत घोषित कर दिया तथा चालक यूनुस व उसकी पत्नी नाहिद की हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस यात्री मनीष का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।  

हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के थाना लम्भुआ अंतर्गत गरुआ गांव निवासी सुशांत सिंह बुधवार की सुबह अपनी मां मंशा सिंह को लेकर लम्भुआ की ओर जा रहे थे। तभी अर्जुनपुर गांव के निकट मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आ जाने से वह दोनों असंतुलित होकर गिर गए। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी लम्भुआ में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हैदरगढ़ पहुंची 108 एंबुलेंस के एमटी ने हालत नाजुक होने पर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: विद्यालय में अश्लील हरकतों का आरोप, शिक्षक निलंबित...विभागीय जांच शुरू

संबंधित समाचार