मुरादाबाद : मदरसा शिक्षकों को चार साल से नहीं मिला वेतन, हंगामा
मुरादाबाद, अमृत विचार। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर चार साल न मिले वेतन को दिलवाने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 33 शिक्षक राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत शिक्षक है। उन्होंने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर चार साल न मिले वेतन को दिलवाने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 33 शिक्षक राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत शिक्षक है।
उन्होंने कहा कि सभी लोग सामाजिक संस्था न्यू मोर्डन पब्लिक स्कूल समिति के तहत चलने वाले 11 मदरसों में वर्ष 2007 से लगातार कार्य कर रहे है। हम सभी को 2016 तक बराबर वेतन मिलता रहा, लेकिन इसके बाद से हम लोगों वेतन मिलना बंद हो गया है। इस बीच 2017 में सरकार द्वारा मदरसों की संघन जांच कराई गई। जिसमें मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों का विवरण, मदरसों का भौतिक सत्यापान आनलाइन कराया गया था।
इसके बाद से सभी शिक्षकों का डाटा आनलाइन उपलब्ध है। आरोप लगाया गया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रार फर्म की वजह से शिक्षकों को पिछले चार साल से वेतन नहीं मिल पा रहा है। मदरसा शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि हम लोगों को शासन से मिलने वाला वेतन दिलाया जाये।
