शर्मनाक : अयोध्या में किशोरी के साथ गैंगरेप! बहन की आबरू लूटकर भाई को भेजी वीडियो 

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

16 साल की लड़की को सरसों के खेत में उठा ले गए थे चार लड़के, गैंगरेप के साथ बनाते रहे वीडियो 

अमृत विचार, अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई! करीब 16 साल की एक लड़की को चार आवारा लड़के सरसों के खेत में उठा ले गए। चारों ने उसके साथ गैंगरेप किय और बलात्कार की वीडियो बना ली। घटना के करीब एक महीने के बाद अब आरोपियों ने पीड़ित लड़की के भाई को वो वीडियो भेज दी। बहन की आबरू लूटते दरिंदों की वीडियो देखकर भाई कांप गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

घटनाक्रम पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। फरवरी के पहले सप्ताह में ये घिनौनी वारदात घटी थी। जब, गांव के ही चार लड़के एक लड़की को सरसों के खेत में खींचकर ले गए। बेखौफ आरोपियों ने गैंगरेप के बाद उसकी वीडियो शूट कर ली। लड़की को धमकाया कि घर पर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। 

बदनामी के डर से डरती रही लड़की 
गांव के ही चार दरिंदरों द्वारा हैवानियत की शिकार लड़की घुटन में हैं। इस डर में घरवालों को अपनी तकलीफ नहीं बताई कि वीडियो वायरल न हो जाए। इधर, तीन मार्च को आरोपियों ने गैंगरेप का वो वीडियो वायरल कर दिया। बताते हैं कि चारों शराब पीकर गैंगरेप की घटना पर चटकारे ले रहे थे। इसी बीच एक आरोपी ने किसी को वीडियो सेंड कर दिया। और वहीं से ये वीडियो वायरल होने लगा जो लड़की के भाई तक पहुंच गया। फिर तो घरवालों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। बेटी से जब वीडियो के बारे में पूछता ने उसने अपने साथ दरिंदगी की पूरी कहानी सुनाई। 

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 
गैंगरेप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर दो अज्ञात और दो नामजद के खिलाफ तहरीर दर्ज की। गुरुवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए। बताते हैं कि यहां पीड़िता ने तीन आरोपियों का नाम लिया है-जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी गैंगरेप पर मचता रहा हंगामा 
अयोध्या में गैंगरेप और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की घटना से गांव वाले सन्न हैं। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव हैं। सभी नाबलिग हैं। उधर, ये घटना जिले में भी चर्चा का विषय बन गई है। इसलिए भी क्योंकि पिछले छह महीने में यहां दुष्कर्म की कुछ घटनाओं पर काफी हंगामा मचता रहा है। 

आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे 
सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि केस की पैरवी कर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें-विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग : गोली लगने से बच्चे की मौत, अधेड़ घायल, मातम में तब्दील हुई शादी की खुशी 

संबंधित समाचार