फतेहपुर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव; रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर उठाया कदम...
फतेहपुर, अमृत विचार। हथगांव थानाक्षेत्र के रायपुर मुवारी गांव में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे पर शव लटका देख तो उनके होश उड़ गये। इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की।
रामपुर मुवारी गांव निवासी सुमित्रा देवी पुत्री चंद्रपाल की शादी सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के मंडवा सेनीपुर के रहने वाले उमेश कुमार के साथ लगभग 14 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही सब कुछ ठीक चल रहा था। कुछ महीने बाद ही दंपति में पारिवारिक कलह शुरू हो गई। छोटी-छोटी बातों को लेकर के आए दिन परिवार में गृह क्लेश होने लगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे अनबन को दूर करने के लिए सुमित्रा देवी अपने मायके में आकर रहने लगी।
मृतका सुमित्रा देवी व उमेश से एक लड़की वंदना व एक लड़का राज का जन्म हुआ। दोनों बच्चे अपनी मां सुमित्रा के साथ ननिहाल में रह रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही उमेश अपनी ससुराल रायपुर मुवारी आया था। जो अपने बच्चे राज को लेकर के अपने साथ अपने पैतृक गांव गया था। देर रात विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला का शव फांसी पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- कानपुर में दो जगह लगी आग; किदवई नगर कच्ची बस्ती और कृष्णा में धुएं की लपटें उठ रही, दमकल विभाग मौके पर...
