पूरी रात तालाब में पड़ा रहा बच्चा, तलाश कर रहे परिजनों को नहीं हुई जानकारी और फिर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। जिले के पिहानी कोतवाली स्थित कायमपुर गौरिया में पूरी रात एक सात साल का बच्चा तालाब में पड़ा रहा और जब परिजनों को जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो चुकी थी। शनिवार को बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला गया। हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दरअसल, कायमपुर गौरिया निवासी जनाती के दो बेटों में 7 साल का शिब्बू शुक्रवार की शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था, खेलते-खेलते करीब 200 मीटर दूर तालाब के किनारे पहुंच गया और वहीं से वह लापता हो गया। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तब उसकी तलाश शुरू हुई, परिवार के सदस्य सारी रात बच्चे को ढूंढ रहे थे। किसी को इस बात की जानकारी ही नहीं हो सकी कि बच्चा तालाब में डूब गया है। शनिवार की सुबह उसका शव उसी तालाब में उतराता हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। वहीं पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस हादसे के बाद बच्चे की मां और उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार