हरदोई: हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही महिला डॉक्टर की मौत, 5 दिन पहले कपड़ा व्यापारी से की थी कोर्ट मैरिज, पीएम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यूपी के हरदोई शहर के कपड़ा कारोबारी से कोर्ट मैरिज करने के पांचवें दिन हुई निजी हॉस्पिटल की डाक्टर की मौत के मामले में उसकी सास की तरफ से दिए गए तर्क बे-बुनियाद- साबित हुए, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात नहीं कही गई बल्कि उसमें होंठ, स्तन और पैर के नीचे के हिस्से में खरोंच होना बताया गया है, साथ ही मौत का सही पता लगाने के लिए बिसरा प्रज़र्व किया गया है।

बतातें चलें कि कोतवाली शहर के बंसीनगर निवासी आदित्य विक्रम सिंह की बेटी अर्पिता सिंह उर्फ डा. अर्जिता सिंह (बीएएमएस) लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करती थी। डा. अर्जिता सिंह ने अपने 15 साल पुराने दोस्त शहर के सिविल लाइन निवासी अंकित बाजपेई जो कि कपड़ा कारोबारी है के साथ शादी करने का फैसला करते हुए उससे 2 मार्च को कोर्ट मैरिज कर दोनों एक दूजे के हो गए।

शादी के बाद 4 मार्च को डॉ. अर्जिता सिंह के घर वाले उसे विदा करा ले गए,उसके बाद 6 मार्च को उसकी चौथी विदा हो गई। जैसा कि डा.अर्जित की सास किरन बाजपेई ने बताया था कि शुक्रवार की सुबह उसकी बहू  डा.अर्जिता सिंह बाथरुम में नहाने गई, काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं निकली।

काफी देर इंतज़ार करने के बाद बाथरुम का दरवाज़ा तोड़ा गया,जहां अंदर डा.अर्जिता सिंह की डेड बाडी पड़ी हुई थी। शादी के पांचवें दिन ही दुल्हन की मौत होने की खबर सुनते ही आस-पड़ोसी दंग रह गए। सास किरन बाजपेई ने तर्क देते हुए  पुलिस को बताया था कि करंट लगने से उसकी मौत हुई,फिर दोबारा बताया कि बाथरुम में लगे गीज़र से कार्बन मोनो आक्साइड के रिसाव से दम घुटने से ऐसा हुआ।

पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जाएगा,वहीं तीन डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया,जिसमें सास किरन बाजपेई का कोई भी तर्क साबित नहीं हुआ,बल्कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डा.अर्जित आ सिंह के ऊपरी होंठ,बाएं स्तन और बांए पैर में नीचे के हिस्से में खरोंच के निशान पाए गए है,मौत का सही-सही पता लगाने केलिए उसका बिसरा प्रज़र्व किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान फील्ड यूनिट की टीम वीडियोग्राफी करती रही।

15 साल बनाम 5 दिन 

कपड़ा कारोबारी अंकित बाजपेई और डा.अर्जिता सिंह उर्फ अर्पिता सिंह के बीच 15 साल पुरानी दोस्ती थी,दोस्ती ऐसी कि दोनों सिर्फ एक-दूसरे पर ही नहीं बल्कि अपना सारा कुछ दिलो-जान से कुर्बान कर चुके थे। कुछ खास लोगों का कहना है कि पहले तो घर वाले जाति का हवाला देते हुए शादी के खिलाफ थे,लेकिन उन दोनों के फैसले के आगे उन्हे भी उन्ही की खुशी में शामिल होने के लिए मजबूर होना पड़ा। नतीजा सामने है कि शादी के पांचवें ही दिन 15 साल पुरानी दोस्ती को रुस्वाई उठानी पड़ गई।

पुलिस की जांच ने रुख बदला,खंगाले जाएगे एक-एक पहलू

डा.अर्जिता सिंह उर्फ अर्पिता सिंह की मौत को ले कर जांच में जुटी पुलिस का रुख बदल गया है,पहले करंट या दम घुटने से मौत होने की बात कही गई थी,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खरोंचे सामने निकल कर आईं है,उससे जांच की आंच कुछ इधर-उधर भी जा सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी अलग कर दिया जाएगा,हर एक पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : SC : अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गैंगस्टर अधिनियम मामले में मिली अंतरिम जमानत

 

संबंधित समाचार