Bareilly: महिला ने लगाई गुहार...पति के दूसरी महिला से हैं सबंध और देवर करता है रेप !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : महिला ने पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते पति उससे प्रताड़ित करता है। जबकि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

किला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि शाहजहांपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से वर्ष 2021 में उसकी शादी हुई थी। ससुराल जाने के बाद पता चला कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। शिकायत करने पर सास ने डांट दिया और चुप रहने ही हिदायत दी। पति ने दो लाख रुपये की मांग की। किसी तरह उसने पति को 1.43 लाख रुपये दिए। रुपये मिलने के बाद पति ने गाली गलौज करके घर से निकाल दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। इसपर उसने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का वाद दायर कर दिया। 4 मार्च 2025 को वह न्यायालय में तारीख पर गई। वहां पति मिल गया और बहाने से अपने घर ले गया। वहां सास ने डंडे पीटा। देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार