Kanpur: कुकर्म से मना करने पर गला दबाकर की थी किशोर की हत्या, शरीर पर मिलीं 90 चोटें, पसलियों में पेचकस घोंपने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर के मकनपुर में बुधवार शाम जिम जाने के लिए निकले 14 वर्षीय किशोर खुर्शीद अनवर की हत्या कुकर्म से मना करने पर गला दबाकर की गई थी। दोस्तों ने उसका अपहरण करने के बाद गांव से एक किलोमीटर दूर ईंट से कूचकर हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंककर सनसनी फैला दी थी। शव मिलने के तीसरे दिन पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम में 90 से ज्यादा चोटें हाथ, पैर, गर्दन, सिर, कमर, गुप्तांग आदि जगह मिली वहीं 18 गहरे घाव हैं। 

परिजनों ने पसलियों में पेचकस घोंपने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद शुक्रवार को मृतक किशोर के हत्यारोपी अली उर्फ हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि हृदयविदारक घटना में शामिल अजहर अली उर्फ अज्जू, ओसाफ अली, अली सफीर अहमद मकनपुर यह तीनों युवक अभी भी पुलिस के गिरफ्तार से फरार हैं। लगातार पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि लगातार पुलिस अन्य गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है। 

पुलिस की मौजूदगी में अन्तिम संस्कार 

शुक्रवार को किशोर को पुलिस की मौजूदगी मे दफन किया। इस मौके पर मकनपुर के सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे। इधर थाना प्रभारी जनार्दन यादव की अगुवाई मे शव को दफन कराया गया। इस मौके पर मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा था। जैसे तैसे समझा बुझा कर शांत कराया गया। 

परिजन बोले विश्वास का कत्ल 

मकनपुर गांव निवासी नज़ीर अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ घरों में रंगी पुताई का काम करते हैं। उनके घर में उनकी पत्नी सहबर जहां सात बेटे मुनीर अनवार, जैलुर रहमान, अब्दुल, वशीर, यासीन,अयान, खुर्शीद अनवर और चार बेटियां जैनत, रश्क फातिमा, शाने जहरा, महविश फातिमा सहित 11 बच्चे हैं। नजीर अहमद के अनुसार उनकी सभी बच्चों में सबसे छोटा खुर्शीद अनवर प्रतिदिन की भांति बुधवार शाम लगभग सात बजे जिम जाने के लिए घर से निकला था 

उसके बाद वह घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने रात में ही उसकी तलाश के शुरू की और सुबह तक कहीं भी पता न चलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोस्ती का विश्वासघात करके उन लोगों ने साथ में उसके साथ तलाश कराई। 10 लाख रुपये का किशोर के फोन से मैसेज आने पर पुलिस अलर्ट हुई और सख्ती करने पर उन्हीं दोस्तो ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात कबूली। 

शरीर पर 90 चोटें और 19 घाव के निशान 

किशोर की पीएम रिपोर्ट मे दोस्तों के दुर्दांत कहानी की गवाही पीएम रिपोर्ट दे रही है। मृतक के शरीर पर पेचकस जैसे पसलियों में घोंपने के कई निशान मिले हैं। सिर, पीठ, कमर, पैर, गु्प्तांग, गर्दन, हाथ में मिलाकर तकरीबन 90 से ज्यादा चोटें हैं। हालांकि कुकर्म की बात पर डॉक्टरों ने खुलकर नहीं कहा। इसके अतिरिक्त गला दबाने के बाद बर्बातापूर्वक ईंट पत्थर से वार किए। 13 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदो ने बबर्रता की सारी हदें पार कर दी थी। 

पैनल में उर्सला के डॉ आरएन यादव व डॉ अनुपम सचान शामिल रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे शरीर में 90 चोट मिले। जिसमें 18 चोट गहरे थे। गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार किशोर के शरीर पर चोटों के निशान देख डॉक्टरों के भी हाथ कांप गए। डॉक्टरों का कहना था कि दरिंदों से बचने के लिए उसने काफी कोशिश की होगी। मौत से पहले उसने पैंट में बाथरूम भी कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में शव को गांव ले जाया गया। 

फरार आरोपी मकनपुर प्रधान का सपा उपाध्यक्ष का भांजा

किशोर की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी अज्जू उर्फ ओसाफ वर्तमान ग्राम प्रधान मजाहिर हुसैन जाफरी और सपा वर्तमान सपा कानपुर ग्रामीण संगठन में जिला उपाध्यक्ष साहिर हुसैन जाफरी का भांजा है। घटना के बाद पूरे मकनपुर में अज्जू के फरार होने को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं हैं। वहीं घटना को लेकर सपा विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि वह पूरी घटना को लेकर नजर बनाए हुए हैं और संगठन के वरिष्ठजनों के संपर्क में हैं, चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

आरोपी अज्जू ने की 3 शादी दो को तलाक

राज मिस्त्री का काम करने वाले सपाइयों के करीब रहने वाले अज्जू ने तीन निकाह किए हैं, जिसमें दो बेगमों से उसका तलाक हो चुका है और तीसरी बेगम से उसके दो बच्चे है। घटना के बाद अज्जू अपनी बेगम व दो बच्चों के साथ मकनपुर से फरार है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अपनी बेगम-बच्चों को कन्नौज में छोड़ वह बरेली की ओर गया है। पिता के इंतकाल के बाद अज्जू की अपनी अम्मी इरफाना से भी नहीं बनी, जिसके बाद से घर से निकाल दिया गया। घर से निकाले जाने के बाद वह मकनपुर के एक होटल में रह रहा था।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पीजीआई में डॉक्टरों ने नौ साल के बच्चे को दी नई जिंदगी, सीधी की रीढ़ की हड्डी, कूबड़ भी किया ठीक

 

संबंधित समाचार