कानपुर में VIP रोड और सिविल लाइंस की सड़क हुई जलमगन; दो नाले ओवरफ्लो, लोगों का निकलना हुआ दूभर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में बिना बारिश के ही वीआईपी रोड और सिविल लाइंस की सड़क शनिवार को जलमगन हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अंबा नर्सिंग होम और स्टॉक एक्सचेंज के पास नाले ओवर फ्लो हो गए और नाले का पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे सड़क ही नाले में बदल गई और नाले का पानी ग्रीन पार्क के गेट नंबर तीन के अंदर तक घुस गया। 

सिविल लाइंस स्थित अंबा नर्सिग होम के सामने एक नाला है, जब यह शाम को किसी कारण ओवर फ्लो हो गया तो उसका ढक्कन अपने आप वहां से खींचक गया और दूषित पानी सड़क पर फैलने लगा। इसके बाद स्टॉक एक्सचेंज चौराहे के पास स्थित नाले का पानी भी पूरे प्रेशर के साथ वीआईपी रोड की ओर बहने लगा।

दोनों नाले ओवरफ्लो होने की वजह से सिविल लाइंस और वीआईपी रोड पानी-पानी हो गई। दूषित ग्रीनपार्क के गेट नंबर तीन के अंदर तक घूस गया। ऐसा नजारा शहरवासियों को तब देखने को मिला, जब नगर निगम द्वारा नाला सफाई के कई दावे किए जाते है। महापौर भी नाला सफाई को लेकर कई बैठकें कर चुकी हैं। लेकिन हकीकत शहरवासियों के सामने है।

IMG-20250308-WA0028

सिविल लाइंस व वीआईपी रोड जलमगन होने से हजारों को लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ा, ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक, स्कूटी व साइकिल सवार लोगों को हुई। कुछ लोग को सड़क पर पानी भरने से गिरने से बचे।

आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी ठीक से सफाई या निस्तारण नहीं किया जाता है, जिसकी वजह से नाला ओवर फ्लो होने से सिविल लाइंस व वीआईपी रोड पर नाले का पानी भर जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन