पीलीभीत: सऊदी अरब में धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला के रहने वाले काले खां ने शनिवार को कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपने पुत्र अमान को पांच लाख रूपये खर्च कर कस्बे के ही एक एजेंट के माध्यम से सऊदी अरब भेजा था।

एजेंट ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। जुलाई 2022 में एजेंट ने अमान को दिल्ली से सऊदी अरब भेज दिया ।

आरोप है वहां मिले दूसरे एजेंट ने नौकरी के बजाय एक घर में उससे साफ सफाई का काम कराया। उसे बंधक बनाकर अलग अलग स्थानों पर काम कराया गया। जिससे अमान बीमार हो गया। बमुश्किल वह सऊदी अरब से घर वापस लौट सका।

उस समय पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी के अभियान की जानकारी होने पर दोबारा तहरीर देकर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: गोवंश चोरी कर गोकशी करने वाले तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

संबंधित समाचार