बरेली: अफसर सख्त, यूरिया की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन सख्त है। इसे लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में खाद की कालाबाजारी न हो पाए। वहीं, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने यूरिया ने मानक से अधिक यूरिया की खरीद-बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसने की …


बरेली,अमृत विचार। जिले में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन सख्त है। इसे लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में खाद की कालाबाजारी न हो पाए। वहीं, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने यूरिया ने मानक से अधिक यूरिया की खरीद-बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। वे इसकी मॉनटिरिंग कर रहे हैं। अधिक मात्रा में यूरिया की खरीद करने वाले पचास किसानों की सूची बनाई गई है। इसका सत्यापन चल रहा है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।


खरीफ सीजन में यूरिया की आपूर्ति को लेकर प्रदेश में मची हाय-तौबा के बाद रबी सीजन में यह स्थिति न बन पाये, इसकी कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। शासन ने जिलेवार सबसे अधिक यूरिया खरीदने वाले व कम समय में बार-बार यूरिया खरीदने वालों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी सबसे अधिक यूरिया खरीदने वाले 50 लोगों की सूची तैयार कर चुके हैं। इनका सत्यापन चल रहा है।

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि रबी सीजन में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीओएस मशीन के जरिया यूरिया का वितरण चल रहा है। फिलहाल गड़बड़ी को लेकर जिले में कहीं से कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है। अधिक यूरिया और बार-बार यूरिया खरीदने वाले टॉप 50 किसानों की सूची में प्रथमदृष्ट्या कोई मामला गड़बड़ी का नहीं मिला। उन्होंने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए वह शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता जिले में कराई जा चुकी है।

संबंधित समाचार