महाराष्ट्र: औरंगजेब की कब्र पर चलेगा बुलडोजर? सीएम फडणवीस बोले- सभी लोग मजार हटाने के पक्ष में...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि सभी का मानना ​है कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की मज़ार को हटाया जाना चाहिए, लेकिन यह कानून के दायरे में किया जाना चाहिए, क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में दे दिया था। फडणवीस शनिवार रात यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब के मजार को हटाने की मांग की थी। भोसले की मांग के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, "हम सभी यही चाहते हैं, लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। इस स्थल को कुछ साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान एएसआई के संरक्षण में दे दिया गया था।" 

महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी द्वारा मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा में की गई टिप्पणी से हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था। पिछले सप्ताह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले बयान के कारण आजमी को 26 मार्च को बजट सत्र की समाप्ति तक महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:-MP के सीधी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से उड़े एसयूवी के परख्च्चे, सात लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

संबंधित समाचार