Kanpur Weather: दिन में बढ़ी तपिश, रात में गुलाबी ठंड, मौसम वैज्ञानिक बोले- पश्चिमी विक्षोभ के बाद फिर पलट सकता है मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में रविवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। अभी पारा चार-पांच डिग्री और चढ़ने के आसार हैं, हालांकि होलिका दहन के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा फिर चार से पांच डिग्री नीचे लुढ़क सकता है। 
दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास हुआ। तीन दिन पहले अचानक तेज हवा चलने से सुबह और रात को ठंडक बढ़ गई थी। रात में लोगों को स्वेटर पहनना पड़ा था। सोमवार को दिन में तेज धूप रही। 

इससे मौसम में गर्मी आ गई है। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाये रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है। संभावना है कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम फिर पलट सकता है। उधर, 20 मार्च को दिन और रात का समय बराबर होगा। यह खगोलीय घटना हर साल दो बार होती है। इस दिन सूर्य सीधे भूमध्य रेखा के ऊपर होता है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: स्टांप कमी की ओटीएस योजना पक्षकारों ने नकारी, ये वजह आई सामने...

 

संबंधित समाचार