बरेली: आठ माह बाद खुले मैदान में लगेंगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के कारण करीब आठ माह बाद 30 नवम्बर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं की मैदान में वापसी हो जाएगी। इसके लिए आरएसएस के पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के पालन का निर्णय लिया है। बरेली महानगर में संघ की कुल 125 शाखाएं लगती हैं। इसके …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के कारण करीब आठ माह बाद 30 नवम्बर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं की मैदान में वापसी हो जाएगी। इसके लिए आरएसएस के पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के पालन का निर्णय लिया है। बरेली महानगर में संघ की कुल 125 शाखाएं लगती हैं। इसके लिए स्वयंसेवकों ने तैयारी पूरी कर ली है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में आने वाले स्वयंसेवकों का उत्साह एक बार फिर से मैदान में दिखने लगेगा। कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में संघ ने मैदान के बजाए कुटुंब और ई-शाखाओं का आयोजन शुरू कर दिया था। सोमवार से होने वाली शाखाओं को ठीक तरीके संचालित करने के लिए ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों ने प्रांत के अंतर्गत आने वाले आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल के जिलों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एक बार फिर से स्वयंसेवक शाखाओं में शामिल होकर सक्रिय हो सकेंगे। साथ ही ग्राम विकास, गो संवर्धन, धर्म जागरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक सद्भाव और समरसता पर भी विशेष रूप से काम किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को कहा गया है।

लॉकडाउन में ऐसे किया काम
संघ ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवा की और शाखाओं को बाधित नहीं होने दिया। इसके लिए संघ ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान सभी को अपने घरों के भीतर ध्यान करने और प्रार्थना करने के लिए कहा था। ई-शाखा को व्यवस्थित कर स्वयंसेवकों को शाखा के प्रति प्रेरित करने का कार्य जारी रखा। इसके जरिए प्रतिभागियों की संख्या में भी भारी वृद्धि देखने को मिली है। गूगल मीट, ज़ूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमों से समय-समय पर संघ के पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों के बीच उपस्थिति दर्ज कराई।

सोमवार से मैदान में शाखाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। कोरोना के कारण ऑनलाइन शाखाओं का आयोजन किया जाता रहा है। इसके जरिए संघ की शाखा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है।
विक्रांत, महानगर प्रचारक, आरएसएस

संबंधित समाचार