कासगंज : शहर के आवास विकास कॉलोनी में साफ सफाई व्यवस्था ध्वस्त, दुर्गंध से लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

 अमृत विचार की टीम ने कॉलोनी में पहुंच कर जाना साफ सफाई व्यवस्था का हाल

कासगंज, अमृत विचार। शहर की पॉश कालोनी आवास विकास में साफ सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जगह जगह पड़े कूढ़े के ढेर और उसमें से उठ रही दुर्गंध से वाशिंदे परेशान हैं। उन्हे़ं संक्रामक बीमारियों को भय सता रहा है। सोमवार को अमृत विचार की टीम ने कॉलोनी में पहुंच कर साफ़ सफाई व्यवस्था हाल जाना, तो वाशिंदों ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को बुरा हाल बताया।लोगों ने पालिका से साफ़ सफाई व्यवस्था को  दुरुस्त कराये जाने की मांग की।

सदर नगर पालिका क्षेत्र  के वार्ड नंबर पांच में आवास विकास कॉलोनी आती है। यह कॉलोनी शहर की विख्यात कॉलोनी में से एक है। इन दिनों कॉलोनी में जगह जगह पड़े कूढ़े के ढेर कॉलोनी की पवित्रता को खराब कर दिया है। सोमवार को अमृत विचार की टीम कॉलोनी में पहुंची। जगह जगह कूढ़े के ढेर पड़े मिले। जिससे बदबू निकल रही थी। लोग मुंह पर कपड़ा रखकर निकल रहे थे। जब वाशिंदों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पालिका का कोई भी कर्मचारी साफ सफाई करने नहीं आता। गंदगी, पेयजल, बदहाल रास्तो के कारण वार्डवासी काफी परेशान हैं। गंदगी होने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिससे लोगों को बीमारी का भय सता रहा है।

एक नज़र में
आवास विकास कॉलोनी की जनसंख्या -4,100
मतदाता -1854
सफाई कर्मचारियों की तैनाती- 08

खाली प्लाटों  में लगे कूड़े के ढेर
आवास विकास कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में कूड़े के ढेर लगे हुए  हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है। गलियों में पड़ी पालीथिन एकत्रित होकर सड़ रही है। वही एंटी लार्वा का छिड़काव ना होने के कारण मच्छरों का प्रकोप है। लोगों का कहना है कि कई महीने से छिड़काव तक नहीं हुआ है। यहां के लोग गंदगी से परेशान है। वह नरकीय जीवन जी रहे हैं।

ये हैं प्रमुख समस्याएं 
-वार्ड में अधिकतर गलियां टूटी हुई 
-खाली प्लाटों में लगे कूड़े के ढेर फैला रहा गंदगी
- स्ट्रीट लाइट के अभाव में राह गुजरना मुश्किल 
-एंटी लार्वा का छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप
- काॅलोनी में पानी की समस्या।

कॉलोनी के बाशिंदों से की बात:
आवास विकास कॉलोनी पर जगह-जगह पड़े कूड़े और खाली पड़े प्लाटों में कूड़े के ढेरों से बदबू निकलती है। बाहर निकलते ही बदबू के चलते खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। साफ सफाई ध्वस्त है। - सोनू कुमार।

नगर पालिका कर्मचारियों की अनदेखी के चलते कॉलोनी की बुरी दुर्दशा है। टूटी सड़कें और जगह जगह पड़ी गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। एक माह से सफाई तक नहीं हुई है। आज तक एंटी लार्वा को छिड़काव भी नहीं कराया गया है। मच्छरों का प्रकोप है। पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। –अश्वनी यादव। 

आवास विकास कॉलोनी की साफ सफाई व्यवस्था के बारे में नगर पालिका ईओ पूजा श्री वास्तव से दो बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

ये भी पढ़ें - कासगंज : शपथ ग्रहण और व्यापारी सम्मेलन की तैयारी पर हुआ मंथन

संबंधित समाचार