Holi और गंगा मेला पर 3 दिन मिलेगा तीन टाइम पानी: कानपुर में इन नंबरों पर फोन कर शिकायत कर सकते...
दोपहर में 1 से 3 बजे तक हाई प्रेशर से पेयजल की होगी सप्लाई
कानपुर, अमृत विचार। होली और गंगा मेला के त्योहार को देखते हुये जलकल ने अतिरिक्त जलापूर्ति की व्यवस्था बना ली है। हर वर्ष की तरह इस बार भी होली जलने और खेलने के दिन के साथ ही गंगा मेला वाले दिन 3 टाइम पानी की सप्लाई की जाएगी। इसमें सुबह शाम तो सामान्य प्रेशर से सप्लाई होगी जबकि दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक हाई प्रेशर से पानी की सप्लाई की जायेगी। जलकल सचिव ने पानी की पूर्ति के लिये नलकूपों को न्यूनतम रेस्ट देते हुये लगातार चलाने के निर्देश दिये हैं।
इसबार होली का त्योहार 13 और 14 है। कई स्थानों पर 15 को भी होली खेली जाती है। इसको देखते हुये जलकल 14 और 15 मार्च को तीन टाइम पानी की सप्लाई करेगा। इसके साथ ही गंगा मेला 20 मार्च को मनाया जाना है। इन दिन भी 3 टाइम जलापूर्ति की जायेगी।
होली एवं गंगा मेला पर्व पर पेयजल एवं सीवर व्यवस्था सुधारू बनाये रखने के लिये भी जलकल विभाग मुख्यालय में स्थित कन्ट्रोल रूम नम्बर-0512 2549018, मो.-10-9235553826, 9235553827 पर जनता द्वारा शिकायत दर्ज कर सकेगी। इसके अतिरिक्त समस्त जोनल अधिशासी अभियन्ताओं के मोबाईल नम्बरों पर भी क्षेत्रीय जनता सीधे शिकायत दर्ज कर सकेगी। इसको लेकर विभाग ने मोबाइल नंबर भी जारी कर दिये हैं।
जलकल जीएम एके त्रिपाठी ने बताया कि होली एवं गंगा मेला के लिये हर जोन में नलकूपों पर स्पेयर में सबमर्सिबाल मोटर पम्प उपलब्ध है। आपातकालीन स्थिति में जलापूर्ति के लिये 48 पानी के टैंकर भी विभाग में उपलब्ध हैं। सीवर समस्या के निस्तारण के लिये सीवर टिग मशीन उपलब्ध है। इसके साथ ही क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। जो जिससे तत्काल समस्या का निस्तारण कराएगी।
तीन टाइम आएगा पानी
सुबह 6 बजे से 9 बजे तक (सामान्य प्रेशर)
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक (हाई प्रेशर)
शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक (सामान्य प्रेशर)
इनको भी कर सकेंगे शिकायत
जोन-1 : राज कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता, मो. 9235553879
जोन- 2 : जगत पाल गुप्ता, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता मो. 9235553850
जोन-3 : नबीला खान, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता मो. 7565004603
जोन-4 : प्रमोद कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता मो. 9235553821
जोन-5 : रामेन्द्र पाण्डेय प्रभारी अधिशासी अभियन्ता मो. 9235553852
जोन- 6 मो. शमीम, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता मो. 9235553836
मुख्यालय : रमेश चन्द्र प्रभारी अधिशासी अभियन्ता, मो. 9235553817
ये भी पढ़ें- Kanpur: एक लाख से ज्यादा ड्रोन और सीसीटीवी से होगी होली की निगरानी, शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
