बरेली: सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर भी अब जमा होंगे बिजली बिल
बरेली,अमृत विचार। उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल जमा करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बिल जमा करने की सुविधा शुरू होने जा रही है। राशन बांटने में इस्तेमाल की जा रही ई-पॉस मशीन में भी पावर कॉरपोरेशन का सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। …
- बरेली,अमृत विचार। उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल जमा करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बिल जमा करने की सुविधा शुरू होने जा रही है। राशन बांटने में इस्तेमाल की जा रही ई-पॉस मशीन में भी पावर कॉरपोरेशन का सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। इसे लेकर राशन की दुकानों पर रुप रेखा बनानी शुरु कर दी गई है। जल्द ही जिले में यह योजना लागू कर दी जाएगी।
बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत और बकायेदारी कम करने के लिए बिजली विभाग लगातार नई-नई योजनाएं बना रहा है। आनलाइन पेमेंट में बिजली का बिल जमा करने की सुविधा पहले ही दी जा चुकी है। अब बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली चोरी और बिल भुगतान पर सख्ती की जा रही है। इसे लेकर लगातार नई रणनीति के तहत काम कराया जा रहा। बीते दिनों लॉकडाउन में ऑनलाइन बिल भुगतान पर जोर दिया गया था। अब एक नई व्यवस्था शुरू कराई जा रही है। उपभोक्ता अपना बिजली बिल नजदीक की सरकारी राशन की दुकान से ही जमा कर सकेंगे। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने को बीते सालों में रखी गई ई-पॉश मशीन से ही बिल जमा होगा। जल्द ही बिजली विभाग की तरफ से ई-पॉश मशीनों में ही पावर कॉरपोरेशन का सॉफ्टवेयर लोड करके बिल भुगतान कराया जाएगा।