होली पर कानपुर में चालू रहेंगी मेट्रो ट्रेन सेवाएं, यहां जानें... क्या होगी टाइमिंग?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। होली के त्योहार पर यानी 14 मार्च को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों आईआईटी कानपुर और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेंगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन मात्र 14 मार्च के लिए होगा। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पूर्व की तरह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर लोगों में भारी रोष, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, उठाईं ये मांगे...

 

संबंधित समाचार