Amethi News : रमजान में सद्भावना का संदेश, हिंदू-मुस्लिम ने साथ मिलकर किया रोजा इफ्तार
Amrit Vichar Amethi: रहमत, बरकत और मग़फिरत के पवित्र माह रमजान में जिले में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के महोना पश्चिम निवासी पत्रकार मोहम्मद तौफीक के निवास पर हुए इस इफ्तार में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ शामिल होकर भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया।
सैकड़ों रोजेदारों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और इफ्तार के बाद मुल्क में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इस मौके पर पत्रकार मोहम्मद तौफीक ने कहा, "रमजान का यह पवित्र महीना अच्छाई की राह पर चलने और नेक कार्य करने की सीख देता है। हमारा हिंदुस्तान जाति-धर्म के सुंदर गुलदस्ते की तरह है, और इसी एकता में ही इसकी खूबसूरती है।"
इफ्तार में शामिल रहे गणमान्य लोग
इस मौके पर सपा नेता लइक अहमद, प्रधान ठाकुर आवेश, प्रधान निजाम, डॉक्टर प्रदीप तिवारी, रामू तिवारी, मुरली, सुनील सेठ, डॉक्टर दानियाल, फिरोज अहमद, मंडी जाफरगंज सचिव सर्वेश मिश्र, नीरज सिन्हा, अलाउद्दीन, रिजवान, मोहम्मद आजम, शमीम, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद तंजीम, शाह आलम, नुसरत, इसरत, अरमान, तालिब, शहबाज, तौहीद, मुख्तार, मेराज अहमद, बब्बू, इश्तीखार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस पवित्र महीने में सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की और समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें- Ayodhya News :समरसता और सौहार्द के साथ मनाएं होली
