Ayodhya News :समरसता और सौहार्द के साथ मनाएं होली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय साकेत निलयम में बुधवार देर शाम होली मिलन हुआ। इस अवसर पर संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूलों से होली खेलकर समाज में स्वस्थ परंपरा विकसित करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि होली हिन्दू समाज की समरसता का प्रमुख उत्सव है। सभी हिन्दू एक हैं इसका जीवंत प्रमाण है होली। होली जैसे पावन पर्व पर हम शालीन और गरिमामयी आचरण का व्यवहार करें जिससे होली के इस पावन अवसर पर सभी को केवल और केवल प्रसन्नता का अनुभव हो। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि होली का पर्व समाज में बिना किसी भेद भाव, आपसी सौहार्द, समरसता के साथ मनाया जाए। लोगों द्वारा कीचड़ डालना, कालिख लगाना, शराब पीना ऐसी तमाम बुराइयों को रोकने का प्रयास समाज को करना चाहिए।

हम सभी को संस्कार युक्त होली मनानी चाहिए। इसके लिए संघ के प्रचारक नाना जी देशमुख ने 1952 में गोरखपुर में होली मिलन कार्यक्रम की परंपरा विकसित की। होली के एक दिन पूर्व नरसिंह भगवान की यात्रा निकलती है जिसमें पचासों हजार लोग सम्मिलित होते है।

भवदीय पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भक्त प्रहलाद का मंचन सराहनीय रहा। संस्कार भारती से जुड़े स्थानीय कलाकारों द्वारा फरवाही नृत्य, प्रताप सिंह का बांसुरी वादन ने होली से पूर्व माहौल को सतरंगी बना दिया। अयोध्या विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, महानगर प्रचारक सुदीप, सह संघचालक डाॅ अजय मोहन, कार्यवाह देवेंद्र सिंह के अलावा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, भाजपा नेता रवि तिवारी, अवधेश वर्मा, अवधेश पांडेय बादल, शिवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, आलोक द्विवेदी सहित मातृ शक्ति एवं पूज्य संत महंत उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें- संभल में 46 साल बाद खुले प्राचीन मंदिर पर लोगों ने खेली फूलों की होली, गूंजे होली के गीत

संबंधित समाचार