Holi पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, CM योगी बोले- भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली

Holi पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, CM योगी बोले- भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली

लखनऊ, अमृत विचार। देशभर में कल यानी शुक्रवार को होली का महापर्व मनाया जाएगा। होली के इस पर्व पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर्ष एवं उल्लास से भरा यह पावन पर्व भारतवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे। देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।"

वहीं अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।

उन्होंने कहा कि पर्व एवं त्योहारों की लंबी श्रृंखला, भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। सनातन परंपरा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की महत्वपूर्ण घटनाओं को हमारी ऋषि परंपरा ने पर्व एवं त्योहारों के रूप में धार्मिक मान्यता देकर अगली पीढ़ी को प्रेरणा एवं प्रकाश का आधार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। हमारे पर्व एवं त्योहारों में शोक और संताप का कोई स्थान नहीं है, लेकिन हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक है। अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता और मर्यादा हम सबको बनाए रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व व त्योहार की मर्यादा भंग होती हो। उन्होंने प्रदेशवासियों को समरसता, सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाएं।

यह भी पढ़ेः 'जिन्हें रंगों से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं'...योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का बड़ा बयान

ताजा समाचार

पहलगाम आतंकी हमला: अपने माता-पिता को वैष्णो देवी ले जाने वाले थे मारे गए आईबी ऑफिसर मनीष रंजन
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुये सीएम साय, परिवार को बंधाया ढांढस
Bareilly: बी क्लास हिस्ट्रीशीट में शामिल हुए 11 और अपराधी, एसएसपी ने कसा शिकंजा
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा...कानपुर के ड्योढ़ी घाट के लिए निकली अंतिम यात्रा: CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ताबूत में ये आखिरी कील
बुलंदशहर: हत्या के आरोपी दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला