बरेली: हत्या कर खेत में फेंका युवक का शव
बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के बड़ागांव क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक केशव गंगवार पुत्र धर्म प्रकाश गंगवार की उम्र …
बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के बड़ागांव क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक केशव गंगवार पुत्र धर्म प्रकाश गंगवार की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। उनका शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में मिला है। गले पर नुकीली चीज से प्रहार किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।
