अयोध्या: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन, ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से की भेंट  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच वीवीएस लक्ष्मण शनिवार को रामलला का दर्शन करने के लिए माता-पिता और बड़े भाई के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की, जहाँ उन्हें ट्रस्ट द्वारा रामलला की मूर्ति और मंदिर का मॉडल देकर स्वागत किया गया और मंदिर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। 

ट्रस्ट सचिव ने उन्हें बताया कि सत्तर एकड़ के मंदिर परिसर में वर्षा जल संचयन के लिए 36 स्थान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पानी और सीवरेज की मंदिर की अपनी व्यवस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शाम को माँ सत्यभामा का जन्मदिन मनाया और संध्या परिवार के साथ रामलला की आरती में भी शामिल हुए। 

रविवार को वीवीएस लक्ष्मण राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर में संचालित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह मंदिर परिसर में सेवा देने वाले श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट केयर सेंटर बंगलुरु के ट्रस्ट से जुड़े हैं। ट्रस्ट महामंत्री से उन्होंने श्रीराम लला को वस्त्र भेंट करने की अभिलाषा व्यक्त की तो उन्हें परिधान तैयार करने वाले से संपर्क करा दिया गया।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: मधुमक्खियों ने बोला हमला, गौशाला में काम कर रहे बुजुर्ग केयरटेकर की मौत

संबंधित समाचार