चीन ने चांद से नमूने एकत्र करने के लिए यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग/वेनचांग। चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा। ‘सीजीटीएन’ की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित …

बीजिंग/वेनचांग। चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा। ‘सीजीटीएन’ की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान ‘लांग मार्च-5 रॉकेट’ के जरिए स्थानीय समायानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया।

‘चांग ए-5’ अंतरिक्ष यान को रॉकेट पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षा में जाएगा। यह चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा। ‘चांग ए-5’ चीन के एयरोस्पेस इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है। साथ ही 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है।

संबंधित समाचार