बहराइच: भाजपा ने दोबारा सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान, तो भावुक हो उठे बृजेश पांडेय, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी ने रविवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह और जिला प्रभारी शिव भूषण ने की। जिस पर कार्यलय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जयकारा लगाकर स्वागत किया। वहीं एक फिर से भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बृजेश पांडेय भावुक हो गए।

cats

काफी इंतजार के बाद भाजपा हाइकमान की ओर से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा रविवार कर दी गई है। रविवार को भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के बीच चुनाव प्रभारी और जिला प्रभारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। वर्तमान में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय को दोबारा ताज मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही जयकारे लगने लगे। 

cats

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष काफी भावुक हो गए। उनका सभी ने अभिवादन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण, विधायक सुरेश्वर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-UP BJP List: भाजपा ने जारी की यूपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट, बहराइच में बृजेश पांडेय फिर बने जिलाध्यक्ष

 

संबंधित समाचार