शाहजहांपुर: ससुराल आए युवक का शव रेल पटरी पर मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगोही, अमृत विचार: शनिवार को होली मिलने ससुराल आए हरदोई के एक युवक का शव अगले दिन रेल पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जनपद हरदोई के थाना शाहबाद के गांव समेतीपुर निवासी रामसूरत (20) पुत्र जयपाल शनिवार को गांव ककरौआ स्थित ससुराल में होली मिलने आया था। शाम को वह बिना बताए ससुराल से चला गया। ससुरालवालों ने सोचा कि शायद वह अपने घर चला गया होगा।

रविवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ढकिया तिवारी-अरेली के पास उसका शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हरदोई में उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस का कहना है कि रामसूरत नशे का आदी था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे में वह रेल पटरी पर पहुंच गया होगा और ट्रेन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें- कासगंज: भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में नीरज शर्मा की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म