कानपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में मूकबधिर महिला चौथी मंजिल से गिरी, मौत; देर रात टॉप फ्लोर पर क्या करने गई थी?
जूही थानाक्षेत्र की घटना, जांच कर रही पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। जूही थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात मूकबधिर महिला चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
बारादेवी चौराहे के पास रहने वाली मूकबधिर महिला 32 वर्षीय मोनी यादव की शादी सात साल पहले चौबेपुर निवासी राजा से हुई थी। दोनों से एक छह साल की बेटी सृष्टि है। मोनी के भाई रामकुमार ने बताया कि वह ससुराल से दस दिन पहले मायके आई थी। यहां रोज की तरह खाना पीना खाया इसके बाद शनिवार रात सब लोग सोने चले गए। बताया कि तकरीबन रात करीब ढाई बजे के आसपास वह टॉप पर चौथी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे गिर गई।
बताया कि उन्होंने गाड़ी को चार्जिंग पर लगाया था। वह रात में उसे हटाने के लिए बाहर आए तो देखा कि मोनी लहूलुहान जमीन पर पड़ी हुई थी। आनन-फानन हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पति भी मूकबधिर है। इस संबंध में जूही थाना प्रभारी मनोज मिश्रा के अनुसार किसी का कोई आरोप नहीं है। जांच की जा रही है।
देर रात टॉप फ्लोर पर क्या करने गई थी
शनिवार देर रात मोनी टॉप फ्लोर पर क्या करने गई थी। इस सवाल का जवाब पुलिस से लेकर परिजनों के पास नहीं था। इससे प्रतीत होता है कि या तो उसने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें- बचाओ..बचाओ..मेरे पैर में चोट लग गई, फिर मिला शव: कानपुर में फूड डिलीवरी मैन की मौत का मामला, परिजन बोले- हत्या की गई
