झारखंड में दर्दनाक हादसा: घास के पुआल में आग लगने से चार बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में एक मकान के पास घास के पुआल में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी एक तरफ से दी गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव की है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कुछ बच्चे पुआल के पास खेल रहे थे, तभी पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां खेल रहे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।’’ उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार