बरेली: अभी मुफ्त राशन रोकने के नहीं आए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। लॉकडाउन के बाद से ही लगातार जरूरतमंद लोगों को सरकार की तरफ से राशन का वितरण किया जा रहा है। दिवाली बीतने के बाद भी अभी तक मुफ्त राशन वितरण बंद करने के आदेश नहीं आए हैं। कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हर माह …

अमृत विचार, बरेली। लॉकडाउन के बाद से ही लगातार जरूरतमंद लोगों को सरकार की तरफ से राशन का वितरण किया जा रहा है। दिवाली बीतने के बाद भी अभी तक मुफ्त राशन वितरण बंद करने के आदेश नहीं आए हैं।

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हर माह बंटने वाले राशन के साथ गेहूं और चावल भी मुफ्त देने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही लगातार गरीबों को मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। दो माह बाद केन्द्र सरकार की तरफ से फ्री राशन वाली योजना को बढ़ाकर दिवाली तक करके गेहूं और चावल के साथ एक राशन कार्डधारक को एक किलो चने देने के भी आदेश दिए गए थे।

अब दिवाली खत्म होने के बाद कार्डधारकों में मुफ्त राशन वितरण को लेकर संशय बना हुआ है। इस संबध में एआरओ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि नवंबर का मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है जो कि 30 नवंबर तक दिया जाएगा। साथ ही अभी मुफ्त राशन वितरण बंद करने के आदेश नहीं मिले हैं। अगर सरकार की तरफ से कोई आदेश आता है तो उसका पालन कराया जाएगा।

संबंधित समाचार