Kanpur: शादी का झांसा देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म, एक साल तक बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। गुजैनी थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप था कि वह घटना के बाद थाने पहुंची और न्याय की गुहार लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद डीसीपी साउथ से घटना की जानकारी दी। जिनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। 
    
गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले गुजैनी निवासी अभय विश्वकर्मा ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ एक ही घर में रहता था। अभय की युवती से करीब 3 वर्ष पहले एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ती गई। अभय ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद युवती के और करीब आ गया। युवती ने गंभीर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर अभय उसका एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। 

इसके बाद जब शादी करने की बात कही तो टालना शुरू कर दिया। युवती के अनुसार जब शादी करने का दबाव बनाओ तो अभय गालीगलौज शुरू कर देता था। इसके बाद उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप इसके बाद से उसने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर युवती ने डीसीपी साउथ से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दिसंबर 2024 में गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी के अनुसार रविवार को आरोपी अभय विश्ववकर्मा को टाटमिल चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: लापता होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के 22 दिन बाद हो सकी शिनाख्त, कपड़ों से की गई पहचान

 

संबंधित समाचार