एक मिनट में रक्तस्राव रोकेगा ‘हेमोस्टेटिक स्पंज’; IIT Kanpur के विशेषज्ञों ने इस तरह से किया तैयार...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं ने बनाया 

कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने ऐसा विशेष स्पंज बनाया है, जिससे तुरंत ही रक्तस्राव को रोका जा सकता है। यह उत्पाद लाल समुद्री घास और सेल्यूलोज से तैयार किया गया है। वैज्ञानिकों ने इससे एक मिनट में रक्तस्राव रोकने में सफलता हासिल की है। 

आईआईटी कानपुर के मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं ने यह उत्पाद बनाया है। इसे समुद्री घास और सेल्यूलोज से तैयार किया गया है। ‘हेमोस्टेटिक स्पंज’ नाम के उत्पाद को आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

दावा किया गया कि इससे एक मिनट के भीतर रक्तस्राव को रोकने में सफलता मिली है। यह नवाचार दुर्घटनाओं और दर्दनाक चोटों जैसी गंभीर स्थितियों में आपातकालीन देखभाल की क्षमता रखता है। आईआईटी कानपुर के मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर विवेक वर्मा ने बताया कि ‘हेमोस्टेटिक स्पंज’ देश के प्राकृतिक संसाधनों को अत्याधुनिक मैटेरियल्स साइंस के साथ मिलाकर बनाया गया है। 

समुद्री लाल घास से प्राप्त सेल्यूलोज का उपयोग करके एक बायोडिग्रेडेबल लागत प्रभावी समाधान विकसित किया है जो टिकाऊ स्वास्थ्य सेवा प्रथाओं का समर्थन करते हुए जीवन बचा सकता है। यह आपातकालीन देखभाल में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

थक्के बनने का समय सात मिनट घट जाएगा

प्रोफेसर विवेक वर्मा ने बताया कि पारंपरिक स्पंज के नमी सोखने वाले गुणों से प्रेरित यह नवाचार चोट वाली जगह से नमी सोखकर रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। जिससे थक्के बनने का समय आठ मिनट से घटकर एक मिनट रह जाता है। हल्का और स्टोर करने में आसान, यह स्पंज सड़क दुर्घटनाओं, सैन्य अभियानों या सीमित तत्काल चिकित्सा देखभाल वाली स्थितियों जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा किट के लिए आदर्श है।

ये भी पढ़ें- कानपुर के कॉर्डियोलॉजी में आठ मंजिला भवन के लिए मिली पहली किस्त; दिल के मरीजों को मिलेगी आईसीयू व प्राइवेट वार्ड की सुविधा 

संबंधित समाचार