Moradabad: कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें। प्रारूप 6, प्रारूप 7 और प्रारूप 8 भरवाने को लिए उन्होंने विस्तार में जानकारी दी। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आपत्तियों की सुनवाई एवं नोटिस जारी करने सहित विभिन्न प्रक्रियाओं में सभी गंभीरता से निभाएं। उन्होंने बताया कि बिलारी, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी और कांठ विधानसभा क्षेत्र में प्रारूप 6 भरवाने में तेजी लाएं। 

इसमें राजनीतिक दलों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीएलओ को अपने कार्यों में गंभीरता दिखानी है। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 27 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण का कार्य चलेगा। 6 मार्च को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार