मुरादाबाद : सपा विधायक कमाल अख्तर की पत्नी की संपत्तियां सील, लाखों का था टैक्स बकाया

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुरादाबाद। नगर निगम ने टैक्स बकाया को लेकर सपा विधायक कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर की संपत्तियों को सील कर दिया है। हुमैरा अख्तर पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया था। नगर आयुक्त दिव्यांश पटेल के निर्देश पर निगम की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

हुमेरा अख्तर के मैरीज हॉल व्हाइट हाउस पर करीब 12 लाख 83 हजार 186 रुपए का बकाया है। जबकि गजल बार पर 2 लाख 40 हजार का लगभग बकाया है। जिसके चलते नगर निगम की टीम ने मैरिज हॉल और बार को सील कर दिया है।  इसके साथ ही एक अन्य संपत्ति को भी सील किया गया है। करोड़ों रुपए की संपत्ति पर निगम का चाबुक चला है। सपा विधायक और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी वर्तमान में अमरोहा के उझारी की नगर पंचायत अध्यक्ष है। इस संपत्ति में हुमेरा अख्तर के अलावा मोहित डूडेजा और नदीम चौधरी भी है पार्टनर। 

फिलहाल वर्तमान में कांठ विधानसभा से कमाल अख्तर विधायक है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। हालांकि पिछले दिनों नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर विधानसभा में कमाल अख्तर ने सवाल उठाए थे। उन्होंने नगर निगम पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। जबकि खुद ही नगर निगम का लाखों रुपए का ग्रह और जल कर दबाए बैठी है। नगर निगम की इस कार्रवाई से विधायक कमाल अख्तर शहर भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि की अभी तक नगर आयुक्त दिव्यांश पटेल का इस कार्रवाई पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

अमृत विचार की टीम ने पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कमाल अख्तर से इस मामले में बात करने का काफी प्रयास किया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : कार्यक्रम में दर्शकों की बेकाबू हो गई थी भीड़, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज...8 अप्रैल को होगी सपना चौधरी मामले में सुनवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका : लखनऊ, झांसी और वाराणसी में लगेंगे रोजगार मेले, 100 से अधिक Companies-Employers आमंत्रित 
लखनऊ को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति : IIM रोड से समता मूलक चौक तक की दूरी 10 मिनट की, फेज-2 लॉन्च के बाद अब फेज तीन और चार की बारी...
SI Exam : अभ्यर्थियों के लिए अयोध्या डिपो की 155 बसें ऑन रोड, परीक्षा को लेकर परिवहन निगम की तैयारी 
राष्ट्रपति उतारेंगी श्रीराम यंत्र की पहली आरती: यज्ञशाला से गर्भगृह में पहुंचेगा श्रीराम यंत्र, नगर निगम करेगा प्रकाश का इंतजाम
एलपीजी बुकिंग में छूट रहे छक्के, होटलों में जलीं कोयले की भट्ठियां;काॅमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति अब भी ठप,  लगी रहीं लाइन