Kannauj: 1108 कुंडीय महायज्ञ में पहुंचे अखिलेश, बोले- इतने बड़े स्तर पर कोई आयोजन नहीं हुआ, माई सबका कल्याण करेंगी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कन्नौज, अमृत विचार। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने धूना में पुष्प की आहुति दी और यज्ञाधीश रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। बाद में उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर कहीं आयोजन नहीं हुआ। उन्हें विश्वास है कि माई यहां की जनता का कल्याण करेगी और उनके भविष्य को बेहतर करेगी। साथ ही अच्छे रास्ते पर चलने का अशीर्वाद भी प्राप्त होगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री का यहां यज्ञस्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वह दोपहर बाद करीब 12.40 मिनट पर यहां पहुंचे और सीधे यज्ञाधीश की धूनी में प्रवेश किया। उन्होंने यज्ञाधीश को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। यज्ञाधीश ने भी अखिलेश को माला पहनायी। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने धूनी में पुष्पों की आहुति दी और माता पीतांबरा की पूजा अर्चना की। इस दौरान यज्ञाधीश ने पूर्व मुख्यमंत्री को मां पीतांबरा की महिमा बतायी। 

यहां कुछ देर रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने बाहर आने के बाद कहा कि यज्ञाधीश रामदास महाराज व उनके साथ तमाम साधु संत वैदिक व पौराणिक परंपराओं से जोड़ने के लिये कन्नौज की धरती पर पवित्र आयोजन कर रहे हैं। उम्मीद है कि माई का इनके माध्यम से पूरे कन्नौज के साथ-साथ प्रदेश व देश के लोगों को आशीर्वाद मिलेगा और उनके जीवन का कल्याण होगा। इस दौरान जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, गुड्डू सक्सेना, जय कुमार तिवारी बउअन, अनिल पाल, छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद यादव भी साथ रहे। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर जानी हकीकत, ट्रंचलेस पाइप लाइन डालने का कार्य धीमा मिलने पर लगाई फटकार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

RCB VS DC: आरसीबी की तूफानी बल्लेबाजी या दिल्ली की जूझती गेंदबाजी... जानें किसका पलड़ा भारी... कल बेंगलुरु में होगा clash
'अप्रैल में ही हुए बड़े अग्निकांड, कई की जा चुकी है जान', लखनऊ के इन इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग