मायावती ने अखिलेश यादव पर किया तीखा प्रहार, याद दिलाया गेस्ट हाऊस काण्ड, कहा- मुझ पर कराए गए जानलेवा हमले का...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के आगरा में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के घर हुए करणी सेना के समर्थकों द्वारा किए गए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने चिंता व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर 30 साल पुरानी घटना का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख से पश्चाताप करने की मांग की है।

मायावती ने एक्स पर लिखा- आगरा की हुई घटना के साथ-साथ सपा मुखिया को इनकी सरकार में दिनांक 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाऊस काण्ड में इस पार्टी द्वारा मेरे ऊपर कराया गया जानलेवा हमला भी इनको जरूर याद कर लेना चाहिये तथा इसका पश्चताप भी जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतः आगरा घटना की आड़ में अब सपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बन्द करे तथा आगरा की हुई घटना की तरह यहां दलितों का उत्पीड़न और ज्यादा ना कराये। 

इससे पहले गुरुवार को भी बसपा चीफ ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि सपा अपने राजनैतिक लाभ के लिए अपने दलित नेताओं को आगे करके जो घिनौनी राजनीति कर रही है अर्थात् उनको नुकसान पहुँचाने में लगी है, यह उचित नहीं। दलितों को इनके सभी हथकण्डों से सावधान रहना चाहिये। आगरा की हुई घटना अति चिन्ताजनक।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नहर में मिला पीडब्ल्यूडी इंजीनियर विवेक सोनी का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार