दीदी के देवर पर आया दिल... पति को मारने के लिए प्रेमी को दिए इतने रुपए, स्कॉर्पियो दिलाने का भी किया वादा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बिहार के लखीसराय से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां दीदी के देवर से प्यार ऐसा परवान चढ़ा की खुद शादीशुदा है यह भी भूल गई और अपने ही पति को मार डालने की प्लानिंग बना डाली। यहां तक अपने ही पति पर अपने आशिक संग मिलकर जानलेवा हमला तक करवा दिया। इस हमले के वार से वह बाल-बाल बच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच में पत्नी और उसके आशिक की करतूते सामने आई। अब दोनों प्रेमी जेल में बंद हैं।

मामला किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा इलाके का है। 22 मार्च की रात को पंकज यादव पर जानलेवा हमला हुआ। मामले की जांच की गई तो पता चला कि पंकज की पत्नी ही मुख्य षडयंत्रकर्ता निकली। पत्नी के प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए इस घटनाकर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने घटना की जांच के बाद पंकज की पत्नी बिंदु देवी और उसके प्रेमी उदय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया कि पंकज की पत्नी बिंदु देवी का रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघरा निवासी उदय यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंकज इस अवैध रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था। यह बात दोनों को पसंद नहीं थी। इसी बात से खफा होकर बिंदू ने प्रेमी उदय के साथ मिलकर इस मास्टरप्लान को बनाया। कहा कि तुम बस मेरे पति को मार डालो।

घटना के दिन जैसे ही पंकज घर से निकला उसकी पत्नी ने प्रेमी को उसकी लोकेशन भेज दी। लोकेशन मिलते ही उदय जल्लपा के पास पहुंचा और उसने पंकज पर हमला कर दिया। इसके बाद बिंदू को फोन कर बताया कि जो प्लान था वह फेल हो गया है। पंकज अभी मरा नहीं है। यह सुनते ही बिंदू डर गई। उधर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तब घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाया।

‘मेरे भैया की साली है बिंदू’

आरोपी उदय ने बताया कि पंकज घटना के दिन ससुराल जा रहा था। रास्ते में उसे घेर कर हमने घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने कहा कि 'मैं उसकी पत्नी से शादी करना चाहता था और वो इसमें दिक्कत दे रहा था। उसकी पत्नी मेरे भाई की साली है। 10 साल से मैं उसको जानते हूं। उसी ने मुझसे कहा था कि मेरे पति को मार दो, रास्ते से हटा दो। हम दोनों के फोन करने पर गाली गलौज करता है। मुझे पिस्टल खरीदने के लिए उसने 17 हजार रुपए भी दिए थे और स्कॉर्पियो देने का भी वादा किया था।'

आपको बता दें कि बिंदू की शादी 12 साल पहले सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चननिया निवासी पंकज यादव से हुई थी। दोनो के तीन बच्चे भी हैं। उदय यादव ने प्रेमिका के साथ मिलकर पंकज को मारने की साजिश रचने की बात को स्वीकार कर लिया है। साथ ही दोनों ने यह भी कहा कि जेल से छूटने के बाद भी साथ ही रहेंगे। पत्नी की हरकत से पति सदमे में हैं उधर बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ेः महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान... राणा सांगा पर छिड़ा संग्राम, सपा प्रमुख के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, फूंका पुतला

संबंधित समाचार